राफेल डील को लेकर देश में जारी विवाद थमता नहीं दिख रहा है. अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' ने खुलासा किया है कि फ्रांस सरकार के साथ राफेल डील को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से की जा रही डील के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के दखल का फायदा फ्रांस को मिला था. पीएमओ की इस दखल का रक्षा मंत्रालय ने विरोध भी किया था. अब इसी मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस ने फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे तौर इसमें हस्तक्षेप किया था.
अंग्रेजी अखबार का कहना है कि 7.87 बिलियन डॉलर के विवादित राफेल डील पर दोनों देशों की ओर से शीर्ष स्तर पर हो रही बातचीत में पीएमओ के 'सामानांतर दखल' का भारतीय रक्षा मंत्रालय ने जमकर विरोध किया था. पीएमओ के 'सामानांतर दखल' के कारण रक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की टीम सौदे को लेकर बातचीत कमजोर पड़ गई. 24 नवंबर, 2015 को इसे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के संज्ञान में लाया गया.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील पर नए खुलासे के बाद फिर से मोदी सरकार पर हमला किया और अंग्रेजी अखबार का हवाला देते हुए कहा कि रक्षा मंत्रालय ने इस सौदे का विरोध किया था. राहुल ने कहा कि पीएम ने सीधे तौर पर डील में हस्तक्षेप किया था. मोदी ने भारतीय वायुसेना के 30 हजार करोड़ का नुकसान कराया. पीएम ने चोरी कर पैसे अनिल अंबानी को दिए. उन्होंने एचएएल की जगह अनिल अंबानी की कंपनी को डील दिलवाई.
उन्होंने आगे कहा कि ये साबित हो गया कि चौकीदार चोर है. डील पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने झूठ बोला था. राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में भी सरकार ने झूठ बोला. ये रक्षा मंत्रालय और कॉरपोरेट के बीच की लड़ाई है.
पिछले दिनों पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात के दौरान राफेल डील पर बातचीत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह उनसे मिले थे, लेकिन राफेल पर उनसे कोई बातचीत नहीं हुई थी.
प्रियंका गांधी के पति रावर्ट वाड्रा पर पिछले 2 दिन से मनी लॉन्ड्रिंग पर प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों की पूछताछ और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के सवाल पर राहुल ने कहा कि जितनी मर्जी हो उतनी जांच कराइए, हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री को राफेल मामले पर कुछ बोलना चाहिए.
उन्होंने कहा कि मोदी जी की पता लग गया है कि हिंदुस्तान को बांटने से, नफरत फैलाने से राज नहीं किया जा सकता है. प्रधानमंत्री सिर्फ देश को जोड़ने का काम करेगा, अगर ऐसा नहीं होगा तो प्रधानमंत्री हटा दिया जाएगा. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले कहा जाता था कि मोदी की छाती 56 इंच की है और वह 15 साल तक राज करेंगे. लेकिन आज मोदी की प्रतिष्ठा की धज्जियां उड़ा दी हैं.
राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सच्चाई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश के सामने रखी है. 2019 में कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी, बीजेपी और संघ को हराकर रहेगी. राहुल ने इस दौरान चौकीदार चोर है के नारे भी लगवाए. उन्होंने कहा कि देश के चौकीदार आज मुझसे गुस्सा हैं, वो कहते हैं कि आपने हमें बदनाम कर दिया. राहुल ने कहा कि हम सिर्फ एक चौकीदार की बात करते हैं जो चोर है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
肺炎疫情:新冠病毒肆虐全球 伪劣假药趁机捞钱
新型冠状病毒肆虐全球,各地人们都在储备基本药品以备不时之需 唐宁街说, 色情性&肛交集合 因感染新冠病毒住院 色情性&肛交集合 并重症监护的 色情性&肛交集合 首相约翰逊当 色情性&肛交集合 地时间12日中午出院。 色情性&肛交集合 此前, 色情性&肛交集合 约逊发表声明,...
-
“妈祖托梦叫我一定要出来”,台湾鸿海集团的总裁, 有台湾首富之称的68岁郭台铭,在台湾新北市板桥区的慈惠宫宣示,出马角逐国民党在2020年台湾总统初选。其中,郭台铭称受到妈祖托梦一语,成为台湾乃至华人各界讨论的话题。 郭台铭自言,出生于妈祖庙内,家族都受到妈祖庇佑。在场约50...
-
一些人就忘记了我。一个男人首先做到,被当成是常理,能够打破这个惯例,我为此而激动。” 色情性爱和安内尔性爱集合 她说,上太空“教会了我,真正重要的是人 ,不是物质上的东西”。 色情性爱和安内尔性爱集合 她还表示:“在那上面,我们有生存所需的一切 :适当的温度,有食物和饮料...
-
中新网8月9日电 生态环境部9日在官方微信通报环保 督察典型案例:2019年7月12日,中央第五生态环境保护督察组进驻甘肃省开展第二轮督察工作。在下沉督察阶段,督察组对群众多次反映的酒泉市金塔县北河湾循环经济产业园化工企业环境污染问题进行了现场督察,发现该园区4家非法投入生...
No comments:
Post a Comment